सोमवार, 11 मई 2015

बिजली सब्सिडी का किरायेदारों को नही मिल रहा है फ़ायदा

          बिजली सब्सिडी का किरायेदारों को नही मिल रहा है फ़ायदा 

                                                                                                                                                                         (सोनू शर्मा) पिछले काफी दिनों से बिजली की समस्या और बढ़ती महगाई से परेशान। दिल्ली वालो के  लिए उस समय राहत कि खबर आई। जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए। 400 यूनिट तक आधे रेटो पर बिजली देने का ऐलान कर दिया।सरकार के इस फैसले ने उन लोगो को तो खुश कर दिया जिनका दिल्ली में खुद आशियाना है। लेकिन उन लोगो को ये छूट नही मिल पा रही है। जो लोग दूसरे राज्यों से आकर दिल्ली में किराए के मकान में रह कर गुजारा कर रहे है।  उनसे मकान मालिक छूट न देकर आठ से दस रुपए प्रति यूनिट यानी करीब - करीब दो गुना दाम वसूल रहे है। जिन किराएदारो का दिल्ली कि वोटर लिस्ट में नाम है। उनका कहना है कि हमने भी आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। इसलिए हमे भी इस छूट का फायदा मिलना चाहिए। बता दे कि दिल्ली सरकार 400 यूनिट तक तक बिजली खर्च करने वाले उपभोगताओं को आधे रेटो पर बिजली दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कि दलील है कि इस छूट का लाभ 80 % लोगो को मिलेगा। लेकिन सरकार का ये दावा समझ से दूर है। क्यों कि हकीकत में इस छूट लाखो परिवार वंचित है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस छूट 28 लाख लोगो के घर रोशन होंगे। लेकिन महज 10 लाख परिवारो को ही इसका फायदा मिल रहा है। दिल्ली में बिजली उपभोगताओं कि संख्या 33 लाख के करीब है। अब देखनें वाली बात ये होगी कि दिल्ली सरकार कि इस छूट का फायदा किरायेदारों को मिलेगा या ये छूट कुछ लोगो में सिमट कर रह जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें