बुधवार, 13 मई 2015

14 बरस के बनवास के बाद सत्ता में लोटा नारनौंद  बीजेपी सरकार में कैप्टन अभिमन्यु बने केबिनेट मंत्री। 

(सोनू शर्मा )हरियाणा के हिसार लोकसभा के अंतर्गत आने वाला नारनौंद हलका 14 साल के बनवास के बाद अब सत्ता का सुख भोगेगा। नारनौंद हलके से 20 साल बाद कोई ऐसा विधायक चुनकर आया है, जिसको कैबिनेट का मंत्री बनाया गया है। इनेलो के गढ़ को भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु इस बार भेदने में कामयाब रहे। इससे पहले यहां से इनेलो की सरोज मोर विधायक थी, लेकिन पार्टी ने इस बार उनकी टिकट काटकर उनके पति राजसिंह मोर को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव के समय ही हलके में पहले से ही कैप्टन अभिमन्यु को भाजपा में बड़ा पद मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर लोगों की आस पूरी कर दी गई है। इसके लिए नारनौंद में चर्चा है कि अबकी बार हलके की तस्वीर बदल जाएगी। और इसी के साथ नारनौंद हलके का 14 साल का बनवास खत्म हो गया है। १ सन 1996 में हविपा से जीतकर आए जसवंत सिंह को मंत्री बनाया गया था। उसके बाद सन 2००० में आजाद उम्मीदवार रामभगत शर्मा ने जीत हासिल की थी और प्रदेश में सरकार इनेलो की बनी थी और सन २००५ में भाजपा से रामकुमार गौतम विधायक चुने गए थे और प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी थी। २००९ में इनेलो से सरोज मोर को जीत हासिल हुई थी और प्रदेश में सरकार लगातार दूसरी बार सरकार कांग्रेस की ही बनी थी। ऐसे में नारनौंद हलका विपक्ष की मार झेल रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें